Adhunik Bharat Ke Smaraneeya Ganitagya

9789349275270 Hindi Namaskar Books 1 2026 258 Paperback 9789349275270

गणित के क्षेत्र में भारत का महान् योगदान रहा है। यहाँ अनेक महान् गणितज्ञ पैदा हुए। आधुनिक भारत में भी यहाँ पर श्रीनिवास रामानुजम जैसे अद्भुत प्रतिभासंपन्न गणितज्ञों ने जन्म लिया, जिनकी धाक आज संपूर्ण विश्व मानता है।

इस पुस्तक में 125 भारतीय गणितज्ञों की जीवनियाँ दी गई हैं। इनमें कुछ गणितज्ञों, जैसे प्रो. राधाचरण गुप्त, प्रो. राम प्रकाश बंबाह, प्रो. सी.आर. राव, प्रो. जयंत विष्णु नर्लीकर, प्रो. मिहिर बरन बनर्जी, प्रो. इंद्रवीर सिंह पासी, प्रो. वी.एस. मंड्रेकर, प्रो. इंदुलता शुक्ला, प्रो. उदयभान तिवारी, प्रो. सत्यदेव, प्रो. एस. बालचंद राव आदि के नाम अति उल्लेखनीय हैं। अतः उपलब्ध सभी जीवनियों को समाहित करते हुए ‘आधुनिक भारत के स्मरणीय गणितज्ञ’ नाम से यह पुस्तक पाठकों के लिए प्रस्तुत है। यह कृति छात्रों, शोधार्थियों व गणित में रुचि रखने वाले सामान्य पाठकों के लिए भी समान रूप से उपयोगी होगी।