Amit Kumar Pandey

डॉ. अमित कुमार पांडेय बौद्धिक वर्ग की अगली पीढ़ी के ध्वजवाहक के रूप में अपनी सेवाएँ विद्यार्थियों को उनकी उचित क्षमताओं को पहचानने और उनको सँवारने में अनवरत प्रदान कर रहे हैं। वे प्रबंधन में डॉक्टरेट है और इसी विषय में परास्नातक की उपाधि प्राप्त करने के पश्चात् वर्तमान में एमिटी विश्वविद्यालय में आचार्य के रूप में कार्यरत हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ. पांडेय को अनुसंधान, कॉर्पोरेट, शैक्षणिक प्रशिक्षण और विकास में 21 वर्ष का अनुभव है।

उनके द्वारा लिखित और संपादित 100 से अधिक शोधपत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में 60 से अधिक शोधपत्र प्रस्तुत किए हैं। विश्व के विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा उन्हें अपने विद्यार्थियों के साथ संवाद, शिक्षण और प्रशिक्षण के लिए आमंत्रित किया जाता है। उन्होंने दस पुस्तकें लिखी हैं, जो सराही गई हैं। हिंदी और अंग्रेजी के विभिन्न समाचार-पत्रों एवं पत्रिकाओं में नियमित रूप से उनके लेख प्रकाशित होते हैं।