Dr. Vindhyeshwari

डॉ. विंध्येश्वरी

जन्म : 10 मई, 1954 को बिहार के रोहतास जिले के कस्बेनुमा गाँव सकला बाजार में।

शिक्षा : डी.एच.एम.एस.।

लेखन : 1976 से प्रारंभ। नवंबर 1977 में इलाहाबाद से पहली कहानी 'हर तरफ से' एवं तब से अब तक छोटी-बड़ी पत्रिकाओं में अनेक कहानियाँ प्रकाशित। एक कहानी-संग्रह 'हर तरफ से' प्रकाशित तथा प्रबुद्ध पाठकों एवं समीक्षकों द्वारा प्रशंसित।

विशेष : नाटक से लगाव; लगभग सौ नुक्कड़ नाटकों में अभिनय तथा निर्देशन। एकमंचीय नाटक में भी अभिनय और निर्देशन। लेखन और नाट्य-कर्म के माध्यम से समाज में अशांति फैलाने जैसे आरोप के अंतर्गत सामंत और पुलिस-दमन तथा दो बार जेल।

संबद्ध : 'जसम' गीत-नाट्य इकाई व 'नव जागरण' (रोहतास) से।

संप्रति : चिकित्सारत।

संपर्क : सकला बाजार, रोहतास-802205 (बिहार) दूरभाष : 9199363848