Hermann Hesse

हरमन हेस (1877-1962) का जन्म जर्मनी में हुआ था और बाद में वह स्विट्जरलैंड के नागरिक बन गए। वह पूर्वी विचारों के रहस्यवाद से प्रभावित व्यक्ति थे, जिन्होंने अनेक प्रसिद्ध उपन्यास, कहानियों और निबंधों का लेखन किया। उनकी रचनाओं में एक महत्त्वपूर्ण आध्यात्मिक शक्ति है, जिसने पाठकों की कई पीढ़ियों को कल्पना और निष्ठा को अपने वश में कर लिया है। 1946 में उन्हें 'द ग्लास बीड गेम” के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला।