Jupinderjit Singh

जुपिंदरजीत सिंह पुरस्कार विजेता पत्रकार-लेखक हैं। यह उनकी चौथी पुस्तक है। इससे पहले उन्होंने 'जस्टिस फॉर जस्सी' का सह-लेखन किया, जो कनाडा में जन्मी भारतीय लड़की जस्सी की ऑनर किलिंग की सत्य घटना पर आधारित थी। हाल ही में उन्होंने 'ईयर्स लेटर'' ऑन फेसबुक' का लेखन किया, जो लघु कहानियों और कहानियों के मुख्य अंशों का संग्रह है। 'साइलेंट कंवर्सेशंस' उनकी कविताओं का संकलन है। वर्ष 2005 में उन्हें 'प्रेम भाटिया युवा पत्रकार पुरस्कार ' से सम्मानित किया गया, जो उन्हें पूर्वी और मध्यवर्ती राज्यों से प्रवासियों के पंजाब आने और उसकी तुलना में पंजाबियों के पश्चिमी देशों में जाने से पंजाब की डेमोग्राफी (जनसांख्यिकी) में आए परिवर्तन पर उनकी खबरों और शोध के लिए दिया गया था।