Krishan Mohan Mishra
कृष्णमोहन मिश्र — प्रांतीय अभियंत्रण सेवा के अंतर्गत सिंचाई विभाग, उत्तर प्रदेश में वर्ष 1974 से वर्ष 2010 तक विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे । छात्र-जीवन में कुछ कविताएँ 'आज' समाचार-पत्र में व अन्यत्र प्रकाशित हुईं। प्रथम काव्य-कृति 'सीता-बिछोह' सन् 1980 में प्रकाशित हुई । सेवानिवृत्ति के पश्चात् शोधपरक साहित्य के सृजन की ओर उन्मुख हुए। इस क्रम में काव्य-कृति 'रत्नावली : प्रिया तुलसी की ' वर्ष 2013 में प्रकाशित हुई। तदुपरांत गद्य में शोधपरक कृति 'तुलसी-जीवनवृत्त : एक सिंहावलोकन' वर्ष 2016 में प्रकाशित हुई। उपन्यास “राम कथा" वर्ष 2018 में प्रकाशित हुआ और इसी कड़ी में ऐतिहासिक दृष्टिकोण से लिखित यह ' हनुमत्-कथा ' उपन्यास प्रस्तुत है । वर्तमान में सपत्नीक लखनऊ में रहते हैं । मोबाइल : 9415054017