Prempal Sharma
प्रेमपाल शर्मा
जन्म : 5 जुलाई, 1963 को बुलंदशहर (उ.प्र.) के मीरपुर-जरारा गाँव में।
शिक्षा : बी.ए. (ऑनर्स), एम.ए. (दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली)।
कृतित्व : विश्व-प्रसिद्ध वनस्पतिविद् एवं वन्यजीव विज्ञानी डॉ. रामेश बेदी के सान्निध्य में अनेक वर्षों तक शोध सहायक के रूप में कार्य एवं बेदी वनस्पति कोश (छह खंड) का सफल संपादन। अब तक आयुर्वेद चिकित्सा संबंधी एवं अन्य विधाओं की सैकड़ों पुस्तकों का संपादन। आयुर्वेद एवं घरेलू चिकित्सा पर पत्र-पत्रिकाओं में अनेक लेख प्रकाशित। ‘सवेरा न्यूज’ साप्ताहिक में स्वास्थ्य कॉलम एवं संपादकीय लेखन के साथ-साथ संपादन कार्य।
प्रकाशन : ‘निबंध, पत्र एवं कहानी लेखन’, ‘सुबोध हिंदी व्याकरण’, ‘जीवनो- पयोगी जड़ी-बूटियाँ’, ‘स्वास्थ्य के रखवाले, शाक-सब्जी-मसाले’, ‘स्वस्थ कैसे रहें?’, ‘सचित्र जीवनोपयोगी पेड़-पौधे’, ‘संक्षिप्त रामायण’, ‘स्वदेशी चिकित्सा सार’, ‘घर का डॉक्टर’, ‘शुद्ध अन्न, स्वस्थ तन’।
पुरस्कार-सम्मान : श्रीनाथद्वारा की अग्रणी संस्था साहित्य मंडल द्वारा ‘संपादक-रत्न’ सम्मान तथा दूसरी बार प्रशस्ति-पत्र।
संप्रति : आयुर्वेद पर शोध एवं स्वतंत्र लेखन।