Shankar Dwivedi
राहुल द्विवेदी—सुकवि राहुल द्विवेदी का जन्म 3 दिसंबर, 1972 को जनपद हाथरस (उ.प्र.) की सासनी तहसील में हुआ। वे कविवर शंकर द्विवेदी के कनिष्ठ आत्मज हैं। पिलानी स्थित बिरला पब्लिक स्कूल से स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात् उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम वि.वि. से वास्तुकला में डिप्लोमा, आगरा वि.वि. से हिंदी साहित्य में स्नातक व परास्नातक, रूहेलखंड वि.वि. से शिक्षा स्नातक तथा सागर वि.वि. से पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की उपाधियाँ अर्जित कीं। वे डी.पी.एस. मुरादाबाद, बिरला स्कूल मथुरा, जागरण स्कूल अलीगढ़ सरीखी संस्थाओं में हिंदी अध्यापन से संबद्ध रहे हैं तथा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन, देहरादून में भाषा-विशेषज्ञ के पद पर भी कार्यरत रहे हैं। संप्रति दिल्ली पब्लिक स्कूल, विंध्यनगर, सिंगरौली (म.प्र.) में हिंदी प्रवक्ता एवं विभागाध्यक्ष के पद पर आसीन हैं।
आशीष द्विवेदी—आशीष द्विवेदी का जन्म 29 सितंबर, 1969 को जनपद हाथरस (उ.प्र.) की सासनी तहसील में हुआ। वे कविवर शंकर द्विवेदी के ज्येष्ठ आत्मज हैं। उन्होंने आगरा वि.वि. से विज्ञान स्नातक एवं शिक्षा स्नातक की उपाधियाँ अर्जित की हैं। संप्रति वे हाथरस के प्रतिष्ठित पी.बी.ए.एस. इंटर कॉलेज में गत 23 वर्षों से गणित विषय के अध्यापन से संबद्ध हैं। एक उत्कृष्ट वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर के रूप में विख्यात आशीष की खींची छवियाँ अनेक प्रदर्शनियों व वाइल्ड लाइफ पत्रिकाओं में छपने का गौरव पाती रहती हैं। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा आयोजित ‘चंबल सैंक्चुरी बर्ड फेस्टिवल’ में उनके फोटो की प्रदर्शनी लगाई जा चुकी है। वे अपने नगर की प्रसिद्ध साहित्यिक संस्था ‘उद्घोष’ के संस्थापक सचिव भी हैं।