Shri Manohar Puri
मनोहर पुरी - कवि, व्यंग्यकार, कहानीकार एवं उपन्यासकार मनोहर पुरी का जन्म 2 अक्तूबर, 1944 को अविभाजित भारत के लाहौर में हुआ। बचपन से लेखन के प्रति रुझान। हिंदी, अंग्रेजी एवं अन्य भारतीय भाषाओं में साहित्य की विभिन्न विधाओं में अनेक पुस्तकें प्रकाशित। संसदीय पत्रकारिता सहित पचास वर्ष से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान । मनोहर पुरी जन्मजात घुमंतू हैं। वे अनेक बार भारत के अधिकांश दर्शनीय स्थलों की यात्राएँ कर चुके हैं। प्रकृति से विशेष लगाव होने के कारण उन्होंने पर्वतीय स्थलों और समुद्री तटों की लंबी और कठिन यात्राएँ की हैं । ऑस्ट्रेलिया के अतिरिक्त विश्व के सभी महाद्वीपों के प्रमुख देशों की यात्राओं का आनंद लिया है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए हिंदी अकादमी, दिल्ली सरकार द्वारा 'साहित्यकार सम्मान” से सम्मानित। रेल मंत्रालय द्वारा तकनीकी मौलिक हिंदी लेखन के लिए पुरस्कृत । तीन वर्ष तक बाली, इंडोनेशिया में भारत सरकार की भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद् के स्थानीय निदेशक का दायित्व तत्पश्चात इन दिनों अमेरिका के सिएटल में निवास ।