Dr. Arvind Dubey
डॉ. अरविन्द दुबे
एम.बी.बी.एस., डिप्लोमा इन चाइल्ड हेल्थ (स्वर्ण पदक), एम.डी. (बालरोग), एफ.आई.सी.एम.सी.एच. ।
पीडियट्रिक्स के प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष के पद से सेवानिवृत्त। संप्रति निजी अस्पताल का संचालन ।
देश की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में लोकप्रिय विज्ञान पर दो सौ से अधिक लेख, विज्ञान कथाएँ, कहानियाँ, बाल-कथाएँ, कविताएँ आदि प्रकाशित। एन.सी.ई.आर. टी. से एक चित्रकथा पुस्तक, नवसाक्षरों हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक पुरस्कृत पुस्तक, लोकप्रिय चिकित्सा विज्ञान की अंग्रेजी में तीन और हिंदी में एक पुस्तक, विज्ञान बाल-कविताओं की एक पुस्तक, दो विज्ञान कथा-संग्रह, हिंदी और अंग्रेजी में एक-एक विज्ञान उपन्यास प्रकाशित। विज्ञान कथाएँ हिंदी, गुजराती, अंग्रेजी और बांग्ला में अनूदित। चार दशकों से रेडियो और टेलीविजन हेतु लेखन। 18 विज्ञान रेडियो धारावाहिकों, 50 शैक्षिक दूरदर्शन कार्यक्रमों, दर्जनों लघु फिल्मों, नाटकों, डोक्यूमेंट्रीज हेतु आलेख लेखन। दो रेडियो और एक वीडियो कार्यक्रम एवं एक विज्ञान आलेख अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत।
उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, लखनऊ द्वारा श्री जगपति चतुर्वेदी बाल विज्ञान लेखन सम्मान, टैगोर विश्वविद्यालय भोपाल द्वारा विज्ञान कथा लेखन हेतु पुरस्कृत।