Gyanesh Sahu

स्टील सिटी भिलाई में रहने वाले ज्ञानेश साहू पेशे से आई.टी. कंपनी में बिजनेस एनालिस्ट हैं। डेटा एनालाइज करने के साथ ही इन्हें किताबों और उनके किरदारों के साथ समय बिताना भी पसंद है। ये अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषाओं में लिखते हैं। अब तक इनकी दो किताबें प्रकाशित हुई हैं। इनकी पहली हिंदी किताब 'गुगली' युवाओं के बीच में लोकप्रिय है। जिसे काफी स्टूडेंट्स के द्वारा शोध के विषय के लिए भी चुना जाता है। अफलातून इनकी दूसरी हिंदी किताब है।

इसके अलावा इनकी कुछ हिंदी और अंग्रेजी की कहानियाँ भी किंडल पर इ-बुक के रूप में उपलब्ध है। साथ ही साथ ज्ञानेश ऑडियो प्लेटफॉर्म के लिए भी लिखते हैं। आगे चलकर वे फिल्मों के लिए भी लिखना चाहते हैं। इनके पसंदीदा लेखक सत्यजीत रे, मनोहर श्याम जोशी और निर्मल वर्मा हैं।

इ-मेल: gyanesh20sahu@gmail.com

इंस्टाग्राम : @author_gyanesh वेबसाइट : www.gyaneshsahu.in