Sushant Saini

सुशांत सैनी पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। लेकिन जैसे ही शाम गहराती है, उनके भीतर का लेखक जाग उठता है। नोएडा स्थित रियान स्कूल से पढ़ाई पूरी करने के बाद सुशांत ने गोरखपुर के एम.एम.एम. इंजीनियरिंग कॉलेज से बी.टेक. किया। मुंबई में तीन साल रहने के बाद वह अमेरिका चले गए। पिछले एक दशक से वह वर्जीनिया में अपनी पत्नी रश्मि और दो जुड़वाँ बेटियों माया एवं मीरा के साथ रह रहे हैं। उन्हें परिवार और मित्रों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है। यात्राओं पर यूँ ही निकल पड़ना उन्हें पसंद है और इस यायावरी में न्यूयॉर्क व मुंबई उन्हें सबसे ज्यादा लुभाते हैं। सुशांत को क्रिकेट, फुटबॉल और ड्राइविंग का बहुत शौक है। परिवार के साथ ही दोस्त उनकी जिंदगी का बहुत महत्त्वपूर्ण हिस्सा हैं। निरंतर लिखने की उनकी इच्छा बलवती और प्रबल है।